बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। सिंगर और फेम गुरुकुल फेम काजी तौकीर ने घर में प्रवेश करते ही अपनी अनोखी हरकतों, गाने और ड्रामेटिक रिएक्शंस से सबका ध्यान खींच लिया था। उनका कैचफ्रेज “आई एम अ रॉकस्टार बेबी, आउ!” और सिग्नेचर स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सलमान खान ने कहा, “इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है काजी तौकीर। पूरे वीक में अपने ओव्व्व करके चल रहे थे… मुझे सिखा दो ना ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी’।” उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी काजी का डांस स्टेप करवाया और खुद मजाक में कहा कि यह स्टेप उनके लिए मुश्किल है।
काजी तौकीर की पर्सनैलिटी घर में सबसे ज्यादा नोटिस की जा रही है। वे अक्सर अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं। लाइव फीड में उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में घर पर उन्होंने कॉफी के लिए खास टैंक बनवाया है और वे कमांडो हैं जो पांच मिनट में 20 पुश-अप्स कर सकते हैं। एक क्लिप में उन्होंने कहा कि वे तीन दिन में सिर्फ एक घंटे सोए फिर भी एनर्जेटिक हैं।
काजी 2005 में फेम गुरुकुल जीतकर मशहूर हुए थे। बिग बॉस 20 में उनकी रॉकस्टार इमेज और सलमान की तारीफ से उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। फैंस अब देख रहे हैं कि आगे के एपिसोड्स में उनकी यह छवि कैसे बनी रहती है।





