मौसम समाचार तकनीकी दुनिया भारत राजनीति
advertisement

दिल्ली में एसएफआई छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

By ismail

Sep, 26, 2026, 14:01 IST

दिल्ली में एसएफआई छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई

दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर एसएफआई के छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा छात्राओं के साथ कथित रूप से खिंचाई, धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। एसएफआई ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है।

संगठन का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी राय रखने का अधिकार दबाया नहीं जा सकता। असहमति व्यक्त करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि गांधी के आदर्शों वाले शहर में छात्रों की आवाज को इस तरह क्यों कुचला जा रहा है।

advertisement

एसएफआई ने छात्रों की बात सुनने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे। संगठन ने हैशटैग के जरिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है।

What is your reaction?

,

Exit mobile version