मौसम समाचार तकनीकी दुनिया भारत राजनीति

Boltt Evo: भारत में 25 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

boltt के तहत आ रहे हैं दो नए फोन — Boltt Evo 4G और Boltt Ace 5G। Flipkart पर इन फोन्स के लिए एक अलग माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जहां से लॉन्च की तारीख और कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।

कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि 25 अगस्त दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी यह स्मार्टफोन सीरीज़, और यह एक्सक्लूसिवली Flipkart के ज़रिए बिकेगी। 4 करोड़ से ज़्यादा भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीत चुका Fire-Boltt पहली बार अपने वियरेबल बिज़नेस से बाहर निकलकर स्मार्टफोन मार्केट में उतर रहा है, जहां पहले से ही Lava, HMD, Samsung, OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स से मुकाबला करना होगा।

Boltt Evo 4G मुख्य रूप से उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो अभी 5G कनेक्टिविटी के लिए एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन एक भरोसेमंद डेली-यूज़ फोन चाहते हैं। वहीं Ace 5G उन यूज़र्स के लिए है जो 5G नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं। शुरुआती लिस्टिंग के मुताबिक, Boltt Evo Android 16 पर चलेगा और इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। फोन ने Geekbench बेंचमार्क में सिंगल-कोर पर 440 और मल्टी-कोर पर 1,470 स्कोर किया है। डिज़ाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट-फ्रेम बॉडी, बीच में होल-पंच डिस्प्ले, दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर, और तीन तरफ स्लिम बेज़ल के साथ थोड़ी मोटी चिन दी गई है। टीज़र में फोन ब्राउन कलर में नज़र आया है।

कीमत को लेकर Fire-Boltt ने अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मॉडल्स की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 के बीच रखी जा सकती है, जिससे ये बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में आएंगे। कंपनी ने बताया है कि प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और इकोसिस्टम ग्रोथ के लिए शुरुआती तौर पर करीब ₹430 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा boltt, Flipkart Freedom Sale 2026 का टाइटल स्पॉन्सर भी बना है, जिसके ज़रिए ब्रांड छोटे-बड़े शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है। पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च ऑफर्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी 25 अगस्त के लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी।

Boltt Evo 4G — स्पेसिफिकेशन (अब तक ज्ञात जानकारी)

फीचरविवरण
लॉन्च की तारीख25 अगस्त 2026, दोपहर 12 बजे
प्रोसेसरUnisoc T7250
RAM4GB
स्टोरेज128GB
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16
Geekbench स्कोरसिंगल-कोर: 440, मल्टी-कोर: 1,470
कनेक्टिविटी4G
डिज़ाइनफ्लैट फ्रेम, सेंटर होल-पंच डिस्प्ले, ब्राउन कलर (टीज़र में दिखाया गया)
बटन प्लेसमेंटदाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर
संभावित कीमत₹10,000 – ₹15,000
बिक्री माध्यमFlipkart (एक्सक्लूसिव)

नोट: Fire-Boltt ने अभी तक पूरी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक रूप से जारी नहीं की है। ऊपर दी गई जानकारी विभिन्न टेक मीडिया रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित है। लॉन्च इवेंट के बाद जानकारी बदल या अपडेट हो सकती है।

Exit mobile version