मौसम समाचार तकनीकी दुनिया भारत राजनीति

गोलमाल 5 की आधिकारिक घोषणा: 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

रोहित शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर अपनी लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त गोलमाल 5 की घोषणा कर दी है। फिल्म 8 जनवरी 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी। निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “LAUGHTER, FUN, JOY, HAPPINESS AND FAMILY… BAS, NOTHING ELSE. 8TH JAN 2027।” इस पोस्टर में अजय देवगन मोटरसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, शर्मन जोशी और कुणाल खेमू सवार हैं।

गोलमाल 5 में पुरानी टीम लगभग पूरी तरह लौट रही है। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के साथ शर्मन जोशी भी वापसी कर रहे हैं, जो आखिरी बार 2006 की पहली फिल्म में दिखे थे। इसके अलावा अक्षय कुमार भी इस फ्रैंचाइजी में शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अजय देवगन और बाकी कलाकारों के खिलाफ खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं।

यह फिल्म गोलमाल सीरीज की शुरुआत के लगभग दो दशक बाद आ रही है। 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड से शुरू हुई यह फ्रैंचाइजी गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) के बाद अब पांचवें पार्ट में पहुंच गई है। रोहित शेट्टी ने अब तक की सभी किस्तों का निर्देशन किया है और अजय देवगन इस सीरीज के मुख्य चेहरे बने हुए हैं।

फैंस के लिए यह खास मौका है क्योंकि पुरानी गैंग की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलेगी। अजय-अरशद की दुश्मनी, तुषार कपूर की “ए अ ओ” वाली स्टाइल और बाकी कलाकारों का मजाकिया अंदाज फिर लौटने वाला है। लीडिंग लेडी या अन्य कलाकारों के नाम अभी खुलासा नहीं हुए हैं, लेकिन रिलीज डेट और कास्ट की पुष्टि के साथ ही गोलमाल 5 का इंतजार अब और बढ़ गया है।

, , ,

Exit mobile version