मौसम समाचार तकनीकी दुनिया भारत राजनीति

27 सितंबर: जोधपुर में मंत्री पटेल ने सुना ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

जोधपुर में मंत्री पटेल ने सुना

जोधपुर (राजस्थान)। राजस्थान के मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को कहा कि आज हमारे विधायक संवाद केंद्र पर बड़ी संख्या में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता हर बार ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को आत्मसात करते हैं।

पटेल ने आगे कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के बारे में भी विस्तार से बात की, जो जिलों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है।

मंत्री ने विशेष रूप से स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता को बहुत महत्व दिया है। उन्होंने बताया कि इस संदेश को हम सभी को अपनाना चाहिए और अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए।

जोगाराम पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्राप्त संदेशों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों के विकास और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर काम करके राजस्थान को और आगे बढ़ाया जा सकता है।

Exit mobile version