मौसम समाचार तकनीकी दुनिया भारत राजनीति

राजस्थान में भारी बारिश से दो डैम ओवरफ्लो, स्कूल में घुसा पानी, 30 छात्रों को सुरक्षित बचाया गया

राजस्थान में सोमवार को भारी बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए। झालावाड़ और कोटा इलाकों में लगातार बारिश से कालीसिंध और नोनरा एबरा सहित दो बांधों का जलस्तर बढ़ गया और वे ओवरफ्लो हो गए। बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया, जिससे कई नदी-नाले उफनने लगे।

इस भारी बारिश का पानी एक स्कूल में घुस गया। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के झिकनी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में नाले का पानी अचानक घुस आया। स्कूल के चारों तरफ पानी भर गया और करीब 30 छात्र-छात्राएं अंदर फंस गए।

स्थानीय शिक्षकों, ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। मानव श्रृंखला बनाकर और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिना किसी हताहत के बच्चों को बाहर निकाला गया। इस घटना से सभी को राहत की सांस मिली।

,

Exit mobile version